Ludhianaपंजाब : तेजधार हथियारों से पुलिस कर्मी पर हमला, देखें वीडियो

पंजाब : तेजधार हथियारों से पुलिस कर्मी पर हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी पर उसी के गांव कटियाना कलां राहों रोड के कुछ लोगों ने रात 9:30 बजे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गांव के कुछ लोग उसके घर में घुसे हैं। हमलावरों ने हाथों में डंडे व अन्य सामान पकड़ा हुआ है। वीडियो में कुछ लोग पुलिस कर्मी पर ईंटें बरसाते हुए भी दिखे।घायल पुलिस कर्मचारी की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। बेअंत सिंह पहले CIA-2 में बतौर हवलदार तैनात था। घायल बेअंत को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर आए। उसके काफी चोटें लगी हैं। जिन लोगों के साथ बेअंत का झगड़ा हुआ है, उनका कहना है कि बेअंत ने उनकी बाजीगर बिरादरी के बारे में अपशब्द बोलकर गाली-गलौज की है। उन्होंने जब उसे रोका तो पहले उसने तेजधार हथियार से हमला किया है। बेअंत के भाई बलवंत सिंह ने कहा कि बेअंत अक्सर घर और गांव में गाली-गलौज करता है। उनके पड़ोस में बाजीगर भाईचारा के लोग रहते हैं।

रोजाना बेअंत शराब पीकर बाजीगर भाईचारे को गालियां देता है। आज गांव के लोगों ने गालियां देते समय उसे रोक लिया। उससे वह बातचीत कर रहे थे। तभी बेअंत ने तलवार से गांव के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। बलवंत के मुताबिक उसके भाई के किसी तरह की चोट नहीं लगी। वह जानबूझकर चोट लगने का बहाना बना रहा है। बलवंत ने कहा कि उसका भाई पुलिस कर्मी होने के कारण गांव में रौब दिखाता है। आए दिन किसी न किसी से उसका विवाद रहता है। घर पर भी आए दिन किसी न किसी बात का बहाना बनाकर वह लड़ाई झगड़ा करता है।

बलवंत के मुताबिक उसके भाई पर पहले कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल अभी वह पुलिस लाइन में तैनात है। मामले की जांच कर उसके भाई बेअंत पर पुलिस बनती कार्रवाई करे। घायल बेअंत सिंह ने कहा कि उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। उसके पास सीसीटीवी भी है। हमलावरों में उसका भाई बलवंत, मां और भाबी भी शामिल हैं। उसे बेवजह टारगेट करके हमलावर किसी न किसी मामले में उलझाना चाहते हैं। इस मामले में संबंधित थाना मेहरबान की पुलिस को वह शिकायत देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...