पंजाबः इस ऑफिस में नकली दवाएं बनाने वालों पर पुलिस की रेड, समान जब्त कर एक को किया काबू

जीरकपुरः पुलिस ने जीरकपुर के बिशनपुरा में नकली दवाएं बनाने वालों पर छापामारी की है। आयुर्वेदिक कंपनी लाइफ अवेदा की शिकायत पर पुलिस ने नकली दवाएं बनाने वाले हरप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ के निर्देश पर एएसआई नायब सिंह पुलिस टीम समेत 28 जून की देर शाम आरोपी कंपनी के संचालक आरोपी हरप्रीत सिंह के जीरकपुर स्थित ऑफिस पहुंचे। यहां चंद सेकेंड पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया। साथ ही एक बैग व अन्य सामान भी जीरकपुर थाने साथ ले गए, लेकिन आरोपी हरप्रीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सूचना परिवार को बीती रात 3 बजे फोन कर दी।

आरोपी हरप्रीत के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना जीरकपुर के तीन पुलिसकर्मी 28 जून की ही रात उसके बिशनपुरा स्थित ऑफिस पहुंचे। यहां कंपनी के कर्मचारी हर्ष से पूछताछ के बाद उससे दवाइयों के सैंपल पुलिस थाने मंगवाए गए। साथ ही एएसआई नायब सिंह के कहने पर पुलिसकर्मियों ने ऑफिस में मौजूद पीसी उठा लिए। इसके बाद पुलिसकर्मी आज सुबह कंपनी कर्मचारी हर्ष के घर पहुंचे और तलाशी के बाद उसे अपने साथ ले गए। एसएसओ जीरकपुर ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। हालांकि उन्होंने मामले संबंधी अन्य तथ्यों और कार्रवाई की जानकारी देने से इनकार किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...