पंजाबः थाने में महिला के साथ पुलिस की धक्का मुक्की, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिमें देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मी धक्का-मुक्की कर रहे है। इस हंगामें के दौरान बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के रिश्तेदार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि लड़ाई झगड़े के मामले में उनके परिवार से जबरी राजनीमा करवाने के लिए कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए। राहुल का आरोप है कि उनका रिश्तेदार अरमान पहले से थाने में बंद है।

कुछ दिन पहले उसके घर पर आधी रात पुलिस ने रेड कर उसे बेड रुम से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राहुल का कहना है कि इस मामले में इलाके में किसी व्यक्ति के साथ उसका लड़ाई झगड़ा था। इस मामले के बाद देर रात उसकी मां सुमित्रा देवी,पत्नी खुशबू और पिता उसे खाना देने और कपड़े देने थाने में आए थे। इतने में पुलिस कर्मचारी उसके परिवार के सदस्यों को थाना में बुलाकर गेट बंद करने लगे।अरमान की मां ने जब विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

राहुल ने आरोप लगाया कि परिवार पर पुलिस ने जबरी राजीनामा करने का दबाव डाला। उसने कहा कि थाना में कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं थी फिर भी दो महिलाओं को थाना में रखा। महिलाओं के साथ थाना में मारपीट भी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएचओ कुलबीर सिंह का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कर्मचारी की पगड़ी उतारने पर महिला की गिरफ्तारी डाली है। एसएचओ कुलबीर सिंह मुताबिक पुराने मामले में महिला की गिरफ्तारी डालनी बाकी थी। इस मामले में राजीनामा जैसा कुछ नहीं है। महिला की कानून मुताबिक गिरफ्तारी डाली गई है। लेकिन इस मामले को लेकर देर रात थाने में जमकर हंगामा हुआ। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...