Sangrurपंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, ये वजह आई सामने

पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, ये वजह आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी ने हत्या से पहले पिलाई थी शराब

पटियालाः सनौर में मजदूर के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान खूब लाल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल सभी हथियार बरामद कर लिए हैं। एसपी सिटी पटियाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि खूब लाल की बेटी के साथ नरेश साहनी ने अश्लील हरकतें की थी। जिसकी रंजिश में इस कत्ल को अंजाम दिया गया है। आरोपी से पुलिस ने लकड़ी का फट्टा और तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।एसपी सिटी ने बताया कि एक महीने पहले नरेश ने खूब लाल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी।

जिसकी रंजिश खूब लाल के मन में थी। कुछ समय पहले नरेश साहनी की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिस वजह से खूब लाल ने नरेश के साथ उठना बैठना शुरू कर दिया। 13 अक्टूबर की शाम को खूब लाल ने नरेश साहनी को काफी शराब पिलाई। जब नरेश शराब के नशे में धुत हो गया तो, उसे मोटर पर ले जाने के बाद बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के बारे में पूछने लग गया है। जिसके बाद दोनों की तकरार हो गई तो, खूब लाल ने तैश में आकर लकड़ी के फट्टे से हमला कर नरेश साहनी का कत्ल कर दिया।

नरेश साहनी का कत्ल करने के बाद आरोपी उसकी डेड बॉडी को अपने कंधे पर उठाकर खेतों में ले गया, जहां पर लाश सड़क किनारे फेंक दी। ताकि यह सड़क हादसा लगे और कत्ल के समय पहने हुए अपने कपड़े को धो दिए। 14 अक्टूबर को गांव बोलड़ कला निवासी गुरदीप सिंह को सूचना मिली कि उसके खेत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। जिसके बाद एसआई साहिब सिंह मुख्य अधिकारी थाना सनौर के पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...