Baddiपंजाबः होटल में रेड करने गई पुलिस और वांटेड आरोपियों में चली...

पंजाबः होटल में रेड करने गई पुलिस और वांटेड आरोपियों में चली गोलियां, एक पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: सांबा में हत्याकेस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मू-कश्मीर पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अमृतसर रेलवे स्टेशन के साथ एक होटल में छुपे थे। पुलिस ने जैसे ही छापामारी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवान को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गिरμतार कर लिया है। अमृतसर पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस गिरμतार करेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पैक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में नामजद आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि फरार हो गए थे।

पुलिस को इनके अमृतसर में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर के थाना रामगढ़ की पुलिस ने अमृतसर के थाना सिविल लाइन को सूचित किया और थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह बतौर गाइड उनके साथ पहुंचे और पूरी कार्रवाई की। जवान ईदू भूषण ने आरोपी अरुण चौधरी को पकड़ लिया, लेकिन अतुल चौधरी ने गोली चला दी जो जवान की कमर में लगी। अमृतसर सिविल लाइन की पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि को पकड़ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन की एसएचओ खुशबू शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस द्वारा कल उनके साथ संपर्क किया गया था। जिसके बाद सिविल लाइन के एएसआई राजेंद्र कुमार बतौर गाइड होटल गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...