Himachalपंजाब: महिला को परेशान करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पंजाब: महिला को परेशान करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा: पुलिस विभाग के कुछ पुलिस कर्मियों के कारण अक्सर विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे साफ छवि वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला थाना दयालपुरा के अधीन आते गांव भगता भाइका में देखने को मिला। जब होमगार्ड के एक जवान ने नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रही एक महिला को परेशान करना शुरू कर दिया।उक्त होमगार्ड के कर्मचारी ने महिला का फोन नंबर हासिल कर उसे अभद्र भाषा का प्रयोग और अश्लील मैसेज भेजने लगा। जिसके बाद उक्त कर्मचारी अपनी हदें पार करते हुए महिला के घर पहुंच गया। कर्मचारी की हरकतों से आहत महिला ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद उक्त लोगों ने उक्त होमगार्ड कर्मचारी को पकड़कर उसकी जमकर छित्तर परेड की और उसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी।


जिसके बाद आरोपी कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त कर्मचारी अपनी गलती के लिए माफी मांगता नजर आ रहा है। वहीं मामले में थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि होमगार्ड जावान के खिलाफ मामला दर्ज हुए तीन दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस द्वारा जारी की जाने वाली रोजाना क्राइम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उच्चाधिकारी उक्त कर्मचारी की बेकद्री पर पर्दा डाल रहे हैं।


पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी गलत नीयत से उसके घर में दाखिल हुआ था और उसके पास से मिले बैग में पुलिस की वर्दी के अलावा आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ गैर मामूली धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया हैं, जबकि उसे थाने में जमानत दे दी गई है। पीडित महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि गांव भगता भाईका निवासी एक महिला और उसके देवर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपियों का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान गांव भैणी मेहराज निवासी होमगार्ड बलजिंदर सिंह की आरोपितों के साथ जाता था। रिमांड खत्म होने के बाद जब आरोपियों को जेल में भेजा जा रहा था, तब होमगार्ड का जावन बलजिंदर सिंह उनके साथ था। महिला का कहना है कि उस मौके पर होमगार्ड बलजिंदर सिंह ने झांसा दिया था कि वह उसे इस केस से छुड़वा देगा। इसी बीच कर्मचारी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद वह जमानत पर बाहर आ गई। बीती 12 जुलाई को बलजिंदर सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। इसी दौरान उक्त कर्मचारी उससे अश्लील बातें करने लगा।


पीड़िता ने बताया कि जब उसने मना किया, तो उक्त कर्मचारी ने आत्महत्या करने की धमकी दी और कहा कि वह उसके घर आएगा। इसके बाद उक्त कर्मचारी उसे बार-बार फोन कर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता रहा। बीती 27 जुलाई को बलजिंदर सिंह जबरदस्ती उसके घर आया गया। पीड़िता के मुताबिक उसने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना दयालपुरा के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...