Himachalपंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, सीएम मान का...

पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, सीएम मान का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री कटारूचक को लेकर विपक्ष में पंजाब सरकार का घेराव करना शुरू कर दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री को लेकर कहा है कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल सिंह कटारूचक का कोई इस्तीफा उनके पास नहीं आया है। वह आज यहां मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की मनजिंदर सिंह सिरसा कटारूचुक का इस्तीफा मिलने की बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कटारुचक ने इस्तीफा उनको दे दिया है मुझे तो नहीं भेजा। वहीं दूसरी ओर आज पंजाब के सभी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से 2:00 बजे तक हो गया है।

इसी दौरान सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक को लेकर सुखपाल खैहरा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की बयानबाजी पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि यह तीनों एक ही हैं। कई बार वह आपस में सलाह नहीं कर पाते और तीनों एक ही बात बोल जाते हैं। मान ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा और सुखपाल खैहरा की एक जैसा तासीर है। दोनों पार्टियां बदलने और इस्तीफा देने के माहिर हैं। जालंधर में इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। दोनों बौखलाहट में बोलते रहते हैं। सिरसा, मजीठिया और सुखपाल खैहरा बैठकर बातें करते रहते हैं कि आज क्या नया करना है।

भगवंत मान ने कहा कि तीनों ने कटारुचक पर सलाह नहीं की तो इनके बयानों में विरोधाभास है। कोई कह रहा है भतीजे को अपना PA लगा लिया। कोई कह रहा है साली के लड़के को अपना असिस्टेंट बना लिया। आज खैहरा को कटारुचक बुरा लग रहा है वह यह बताएं कि PDA में कटारुचक को टिकट किसने दी थी? जब सभी कामरेडों ने मिलकर पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (PDA) बनाई थी उस वक्त PDA का प्रधान कौन था। यह इनकी बौखलाहट है क्योंकि इनके परचे खुल रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...