Baddiपंजाबः सड़क पार कर रही महिला को PRTC बस चालक ने मारी...

पंजाबः सड़क पार कर रही महिला को PRTC बस चालक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गोल्डन गेट के नजदीक बीआरटीएस की लाइन में एक पीआरटीसी बस चालक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान राहगीरों ने बताया कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट में किसी भी बस या वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन फिर भी लोग जबरदस्ती इस लेन में वाहन ले आते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिसमें महिला भी घायल हुई है। बताया कि जब वह सड़क पार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार सरकारी बस ने बच्चे की नानी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं, मौके पर पीआरटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि उनकी बस की स्पीड कम थी और जब महिला सड़क पार कर रही थी तो उन्होंने हॉर्न भी बजाया था, लेकिन महिला रूकी नहीं। जिसके बाद महिला की बस के साथ टक्कर हो गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, बस चालक ने कहा कि बस की किसी भी तरह से कोई गलती नहीं थी, लेकिन महिला ने बस का हॉर्न नहीं सुना, इसके साथ ही बस में बैठे यात्रियों ने भी बस ड्राइवर का समर्थन करते हुए कहा कि बस ड्राइवर की किसी भी तरह से कोई गलती नहीं थी, गलती सिर्फ महिला की थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बता दें कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट में सिर्फ लोकल बसों को चलने की इजाजत है। अगर कोई प्राइवेट गाड़ी इस लाइन में जाती है तो पुलिस उसका भारी चालान काटती है, लेकिन पीआरटीसी की सरकारी बस चालक ने उस लेन से तेज रफ्तार से आकर महिला को टक्कर मार दी। लोगों का आरोप है कि इस घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...