LudhianaPunjab: PRTC कर्मचारियों ने Car चालक से झगड़े के बाद किया Highway...

Punjab: PRTC कर्मचारियों ने Car चालक से झगड़े के बाद किया Highway जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लाडोवाल थाने के सामने पीआरटीसी कर्मचारियों और कार चालक से झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों में हुए झगड़े के बाद पीआरटीसी के कर्मियों ने चारों तरफ हाईवे जाम कर दिया है। इस दौरान रास्ते में बसें खड़ी होने से लोग परेशान हो रहे है। वहीं पीआरटीसी के कर्मी लोगों से और मीडिया से उलझते भी दिखे। इस हंगामे की वीडियो भी सामने आई है। दोनों पक्षों द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। वहीं कार चालक ने बताया कि वह हाईवे से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक पीआरटीसी के कर्मी ने कट मारकर गाड़ी उसके आगे लगा दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

वहीं कार चालक का कहना है कि बस के कंडक्टर के पास सरकारी कर्मी होने का कागज पत्र नहीं मिला। कार चालक का आरोप है कि उक्त पीआरटीसी का व्यक्ति कह रहा हैकि वह छुट्टियां काटने के लिए आया है। कार चालक ने कहाकि जिसके बाद उक्त पीआरटीसी के कर्मी अन्य बस चालकों के साथ मिलकर गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ हाथापाई करने लग गए। वहीं बस कर्मी जश्नदीप ने कहाकि मीडिया कर्मी की गाड़ी थी जिसके साथ टक्कर होने को लेकर विवाद हुआ है। वहीं राहगीरों ने कहा कि बस कर्मी ने अन्य बस चालकों को बुलाकर चारों तरफ जाम लगा दिया है और आम जनता को बस कर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर नेशनल हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जाम लगने से भीषण गर्मी के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। रोड जाम होने की सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक विभाग के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार वह हवलदार होशियार सिंह की टीम पहुंची। उनके द्वारा दोनों पक्षों को थाना लाडोवाल में ले जाया गया, इसके बाद ट्रैफिक जाम खोला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...