Baddiपंजाबः खत्म हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

पंजाबः खत्म हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब सरकार ने आज लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक की। इस मौके पर पंजाब के पक्ष में कई फैसले लिए गए। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ के बाहर हुई है। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कैबिनेट की बैठक पंजाब के अलग-अलग जिलों में होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल के नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, जबकि खेती मजदूरों को 10 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी कई ऐसे मजदूर हैं जो पंजीकृत नहीं हैं।  केंद्र और पंजाब की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ लेने से वह वंचित रह जाते हैं। इसलिए सीएम मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव- गांव, शहरों और कस्बों में जाकर मजदूरों का पंजीकरण कराएं ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके। वहीं सीएम मान ने 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया है। कैबिनेट ने फैसला किया कि PAU के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। GADVASU और PTU के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। दवा की प्रयोगशाला के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही बाबा बुद्धाजी के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा।

पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी में भी है। इसके लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मुख्य सचिव के नेतृत्व में दो कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में जहां यह पुरानी योजना लागू है, वहां इसका अध्ययन कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि  कई सरकारों ने इस मामले में ऐसा रास्ता चुना है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ा धोखा होगा, लेकिन हम नया रास्ता निकालेंगे। हम ऐसा मॉडल लेकर आएंगे जिसे बाकी राज्य भी अपनाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...