Breaking NewsNIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान,...

NIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से संबंध को लेकर आए थे चर्चा में 

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जल्द शिकंजा कस सकता है। एनआईए को बरार के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ होने के सुराग मिले हैं। इससे पहले भी एक बार एनआईए ने संदीप बराड़ को समन भेजा था लेकिन वह एनआईए की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। एनआईए अब एक बार फिर से बराड़ को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर गायक संदीप बराड़ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता जिस नाम से उन पर कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर जांच की चर्चा चल रही है वह संदीप बराड़ कौन है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम की तस्वीर लगा कर जो यह खबर चल रही है इसकी वह NIA एजेंसी से क्लेरिफिकेशन ले चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य लोगों से अपील की है कि वह मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल ना करें।

बता दें कि एनआईए ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में कथित मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ एक नई चार्जशीट दायर की है। 

इस आरोपपत्र में उन पर आतंक पैदा करने तथा चर्चित लोगों को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी का कहना है कि इन कुख्तात बदमाशों के प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) तथा कई अन्य खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन से ‘‘संबंध’’ हैं। यह आरोपपत्र आतंकवाद-गैंगस्टर गठजोड़ के तीन मामलों में से दूसरे मामले में दाखिल किया गया है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

एनआईए ने कहा, ‘‘सभी 14 आरोपियों पर आतंक पैदा करने तथा जाने-माने सामाजिक और धार्मिक नेताओं, फिल्मी सितारों, गायकों और कारोबारियों की लक्षित हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में षड्यंत्रकारियों के संपर्क में होने के अलावा आरोपी कनाडा, नेपाल और अन्य देशों में खालिस्तान समर्थक तत्वों के संपर्क में भी थे।’’

आरोप पत्र में बिश्नोई और बराड़ के अलावा जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थपन उर्फ सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़, संदीप झांझरिया उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला राणा, जोगिंदर सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा, राज कुमार उर्फ राजू/राजू बसोडी, अनिल उर्फ चिप्पी, नरेश यादव उर्फ सेठ और शहबाज अंसारी उर्फ शहबाज को नामजद किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...