चंडीगढ़: पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए हैं कि सिखों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होने बड़े प्रदर्शन की तैयारी करते हुए 15 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चे का धरना 7 जनवरी से मोहाली में जारी है। उनके द्वारा लगातार बंदी सिंहो की रिहाई की मांग की जा रही है।
