LudhianaPunjab : Reels बनाते influencers पर Raid, पुलिस ने युवती समेत 4...

Punjab : Reels बनाते influencers पर Raid, पुलिस ने युवती समेत 4 पकड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  महानगर में देर रात पुल पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स पर पुलिस ने रेड की। थाना कोतवाली की पुलिस ने जगराओं पुल से सलेम टाबरी की तरफ जाते एलिवेटेड ब्रिज पर घंटाघर के सामने वीडियो बनाते 3 युवकों को और एक युवती को पकड़ा। युवती पिता के साथ थी। उसके पिता ने पुलिस से माफी मांगी। इस पर पुलिस ने युवती को जाने दिया। बता दें कि इस पुल पर रोजाना करीब 50 से 70 इन्फ्लुएंसर्स वीडियो बनाते हैं।

दरअसल, पुलिस को किसी ने सूचित किया था कि कुछ लोग जान हथेली पर रख घंटा घर के सामने बने पुल पर वीडियोग्राफी कर रहे हैं। इस पर थाना कोतवाली के SHO गगनदीप सिंह ने मौके पर पीसीआर दस्ता भेजा। पुलिस ने पुल के दोनों तरफ से घेरा डाल वीडियो बना रहे युवकों को दबोच लिया। युवकों को देर रात पुलिस थाना ले गई। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कई वाहन चालकों को पुलिस कर्मचारी सड़क पर वीडियोग्राफी करते से रोकती भी हैं। कई बार लोगों को रील बनाते समय खदेड़ा भी जाता है। आने वाले समय में सड़कों पर वीडियोग्राफी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड के फेम के लिए युवक हाईवे पर जान हथेली पर रख वीडियोग्राफी कर रहे हैं। शहर में कई ऐसे स्थल है जहां इस तरह से वीडियोग्राफी हो रही है। नाम न छापने की शर्त पर युवक ने बताया कि आज कोई पहली बार नहीं अकसर वह लोग रात के समय सड़कों पर रील्स बनाते हैं। इस तरह रील्स बनाने के बाद जब वह उसे पोस्ट करते हैं तो बड़ी संख्या में उन्हें लाइक और कमेंट्स मिलते हैं।
मनोचिकित्सक डॉ. नरेश बंसल का कहना है कि 4 फॉर्मूले से जान सकते हैं कि आपके बच्चों में भी इस तरह की लत है। इसके लिए 4C (क्रेविंग, कंट्रोल, कम्पल्शन, कॉन्सिक्वेंस) का फॉर्मूला है।

क्रेविंग यानी तलब, क्या बेचैन हो जाते हैं। कंट्रोल यानी जरूरत से ज्यादा समय तो नहीं दे रहे। कम्पल्शन यानी हम तो किसी सूरत में, किसी भी हाल में ये काम करेंगे। कॉन्सिक्वेंस- पता है नुकसान होगा, फिर भी करेंगे।

अगर इसमें 2 पैरामीटर पर भी कोई खुद को पाता है तो इसका मतलब है कि उसे तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। तीसरा लक्षण भी अगर किसी में दिखता है, तो इसका मतलब है कि उसे डॉक्टर से सलाह की जरूरत है। चौथा लक्षण खतरनाक फेज माना जाता है और इस दौरान बच्चे जान को भी खतरे में डालकर काम करते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...