Firozpurपंजाब : राजा वड़िंग ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

पंजाब : राजा वड़िंग ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूरा :  कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अनाज मंडी का दौरा करके किसानों से बातचीत की गई। उनकी समस्याओं पर उनसे बात की गई। इस दौरान उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार को भी घेरा। इस दौरान बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि कोटकपूरा की अनाज मंडी के बहुत बुरे हालात हैं। पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री पंजाब को बताना चाहता हूं कि किसान पिछले 15 दिनों से मंडियों में परेशान हो रहे हैं। आढ़तिए और मजदूर वर्ग खरीदी गई फसल की रक्षा करने के मजबूर हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त 15 दिन पूर्व भरे गए धान की बोरियों से धान सूखने के कारण ढाई-ढाई किलो वजन कम हो चुका है। शैलर मालिक माल उठाने को तैयार नहीं है और सरकार ने उनसे बात ही नहीं की।

राजा वड़िंग ने कहा कि उनके द्वारा घोषणा की गई थी कि यदि मंडियों में खरीद प्रबंधों के लिए सरकार ने शीघ्र पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो धरने लगाए जायेंगे। जिसके चलते सरकार ने शैलर मालिकों से बैठक की। लेकिन यदि सरकार पहले से ही यह बैठक कर लेती तो मंडियों में यह परेशानी नहीं होती। लेकिन अब नुकसान आढ़तियों व मजदूर वर्ग का होगा। क्योंकि शार्टेज उन्हें पूरी करनी पूरी पड़ेगी। वड़िंग ने कहा कि वास्तव में इसके पीछे केन्द्र सरकार है। वह जानबूझ कर किसानों को परेशान कर रही है।

उन्होंने फोर्टिफाइड चावल का मुद्दा इसलिए बनाया है ताकि शैलर मालिकों को परेशान किया जाए। जिसके फलस्वरूप धीरे-धीरे शैलर लगने बंद हो जायेंगे और इसके कारण कोई धान नहीं उठाएगा। जिसके चलते किसान परेशान होंगे। इस तरह केन्द्र सरकार किसानों पर अपना दबाव बनाना चाहती है और इसके लिए ही केन्द्र इस तरह की नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों व आम वर्ग के साथ है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि सरकारें बात नहीं सुनेगी तो कांग्रेस द्वारा संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बु बराड़, अजयपाल सिंह संधु व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...