Himachalपंजाबः 24 हजार मृतकों के नाम जारी होता रहा राशन, चौंकाने वाले...

पंजाबः 24 हजार मृतकों के नाम जारी होता रहा राशन, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सबसे ज्यादा इस जिले के है केस

मोहालीः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। दरअसल, पंजाब में 24 हजार से ज्यादा मृत लोगों के नाम पर भी राशन जारी होता रहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में (सितंबर 2022 से अब तक) ये चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विभाग ने अब तक 40,68,887 राशन कार्डों की जांच की। इस दौरान 3,37,562 राशन कार्ड अवैध मिले। इनमें से 1,79,837 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 46,450 अवैध राशन कार्ड पूर्व खाद्य आपूर्ती मंत्री भारत भूषण के हलकेे लुधियाना जिले से मिले हैं। अभी राज्य में 96.02% राशन कार्डो की ही वेरिफिकेशन हो पाई है। 3.98% की जांच जारी है।

स्मार्ट राशन कार्डधारकों को हर माह 5-5 किलो प्रति व्यक्ति 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से (आटा-दाल योजना के तहत) गेहूं दिया जाता है, जिसे कोरोनाकाल में फ्री कर दिया गया था। अपात्र लोगों ने भी जुगाड़ से अपने नाम शामिल करवा लिए। सरकार ने जांच के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को लिखा, जिसके बाद डीएफएससी ने सभी जिलों के कार्डधारकों की जांच करवाई। इस मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में राशन कार्ड बनवाने में गड़बड़ी बड़े स्तर पर पाई जा रही है। फूड एंड सप्लाई डिपॉर्टमेंट ने 40 लाख 68 हजार 887 राशन कार्डों की जांच की। 3.45 लाख कार्ड आयोग पाए गए। इनमें से 1.63 लाख को रद्द कर दिया गया है। 24 हजार मृत कों का नाम भी हटाया गया है। बादल, कैप्टन और चन्नी तीनों सरकार में गड़बड़ी हुई।’ 

रद्द किए गए राशन कार्डों का विवरण 

  • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030002610710/173 की जांच के दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर खुद अपने मकान में रहता है। मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान का एरिया 1010 वर्ग गज फीट है, जिस कारण इस कार्ड को रद्द कर दिया गया।
  • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030006017117 की जांच दौरान पता चला है कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। शहरी क्षेत्र में 250 वर्ग फीट का खुद का मकान है। इस कारण यह कार्ड को रद्द किया गया है।
  • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030005937003 की जांच दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। 262 वर्ग फीट का मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान अपना है व पिता के नाम पर है। कार्ड बनवाते समय नियमों की अनदेखी की गई। इस कार्ड को रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...