Baddiपंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, 3 दिन के...

पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, 3 दिन के लिए यह चौक रहेगा बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अगर आप भी किसी जरूरी काम के लिए भारत नगर चौक की ओर जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज 30 सिंतबर से 2 अक्तूबर तक भारत नगर चौक बंद रहेगा। सरकारी छुटि्टयों का लाभ लेते हुए एलिवेटेड पुल बनाने वाली कंपनी इन तीन दिनों में पिलर खड़े करेगी। कंपनी की मशीनरी भारत नगर चौक में गुरुवार को ही पहुंच गई थी। बीते दिन शुक्रवार को भारत नगर चौक से डीसी दफ्तर की तरफ वाहनों की एंट्री बंद करके काम शुरू कर दिया है। दिवाली तक जगराओं पुल तक इस पुल को शुरू करनी के उम्मीद है।

भारत नगर चौक से डीसी दफ्तर की तरफ चार दिन के लिए ट्रैफिक की एंट्री बंद रहेगी। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक बस स्टैंड, जगराओं पुल व माल रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक BSNL दफ्तर के सामने की सड़क से नई कचहरी चौक की तरफ जाएगा। इसी रोड पर फिरोजपुर रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक पहले की तरह चलता रहेगा। निर्माण कंपनी ने पहले बस स्टैंड से भारत नगर चौक की तरफ सड़क पर प्रीमिक्स बिछाने के लिए चार दिन सड़क बंद करने की बात कही थी।

लेकिन नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक गार्डर लगाने तक इस सड़क को बंद नहीं किया जाएगा यानि बस स्टैंड से भारत नगर चौक की तरफ वाहन आते रहेंगे। निर्माण कंपनी ने BSNL दफ्तर के सामने सड़क पर बैरिकेड लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया है, ताकि दोनों तरफ का ट्रैफिक चलता रहे। ट्रैफिक माहिर राहुल वर्मा ने बताया कि 3 दिनों में भारत नगर चौक को बंद करके पिलर खड़े करने का काम सावधानी से किया जाएगा। उम्मीद है कि दिवाली तक जगराओं पुल तक ये पुल शुरू कर दिया जाएगा। लोगों से ट्रैफिक पुलिस भी अनुरोध कर रही है कि वह माडल टाउन, कोचर मार्केट, लाडोवाल बाइपास, साउथर्न बाईपास, घुमार मंडी रुट आदि का इस्तेमाल करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...