Fazilkaपंजाबः ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी, अब -0.4 डिग्री पहुंचा पारा

पंजाबः ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी, अब -0.4 डिग्री पहुंचा पारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। वहीं जहां एक दिन पहले नवांशहर में माइनस डिग्री पारा पहुंच गया था। लेकिन अब दूसरे दिन लगातार देर रात नवांशहर में -0.4 डिग्री रहा। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर में बेहद घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। जबकि बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वीरवार से लेकर अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला में 25 मीटर और लुधियाना व अमृतसर में 50-50 मीटर की दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 13.5 डिग्री, लुधियाना का 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.2 डिग्री, बठिंडा का 13.4 डिग्री, फरीदकोट का 10.4 डिग्री, गुरदासपुर का 15.0, एसबीएस नगर का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...