Baddiपंजाब : पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन,...

पंजाब : पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों के पास पानी की कमी होने लगी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहीद उधम सिंह कॉलोनी के निवासियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी गली में मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले ढाई साल से हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। पानी की इतनी कमी है कि हमें हर रोज बाहर से पानी लाकर घर का गुजारा करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं हमारी पानी की टंकियां सूखी पड़ी है। क्योंकि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हमारे इलाके में पानी की बहुत कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि सोचा था कि आम आदमी पार्टी आएगी और बदलावा लेकर आएगी। इलाकानिवासियों ने कहा कि कई बार नगर निगम के जेई, इलाके के विधायक, एमएलए को कई बार बुलाया। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

लेकिन ढाई साल बाद भी किसी ने पानी की समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोग वोट लेने जरुर आते है। लेकिन जीतने के बाद कभी नही आते। इस बार हम भी उसी को वोट देंगे जो हमारी पानी की समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बिना नहाए स्कूल जाते है। इलाके के लोगों का कहना है कि हम प्रशासन से अपील करते हैं कि हमारी पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...