Fazilkaपंजाबः Roadways, Punbus व PRTC कर्मियों ने किया चक्का जाम, यात्री हुए...

पंजाबः Roadways, Punbus व PRTC कर्मियों ने किया चक्का जाम, यात्री हुए परेशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूर: पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्टर वर्कर यूनियन ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, यूनियन की ओर से वीरवार को पंजाब सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली बसों के विरोध में बस स्टैंड पर सरकारी बसों का चक्का जाम किया। बस स्टैंड समेत शहर के चौक चौराहों पर बसें लगाकर आवाजाही ठप की गई, लेकिन पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद शहर के चौक चौराहों से बसें हटाकर आम आवाजाई बहाल की गई, लेकिन बस स्टैंड में बसें खड़ी कर दी गई।

यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन के वफद की ट्रांसपोर्ट मंत्री से जल्द बैठक तय करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन का ऐलान है कि जब तक उनकी बैठक तय करवा कर लिखित भरोसा नहीं दिलाया जाएगा तब तक बसों को चालू नहीं करेंगे। यूनियन के प्रांतीय सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों प्रांतीय सीनियर उप प्रधान हरकेश कुमार ने कहा कि प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत विभाग में डालने की पंजाब सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

इससे साफ होता है कि पंजाब सरकार भी पिछली सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है। पंजाब सरकार दावा करती थी कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा, परंतु सरकार ने शुरुआत में ही आउटसोर्सिंग की भर्ती की जा रही है। सरकार ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए रैलियां में सरकारी बसों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बेसन का निजी इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करती रही तो पंजाब के लोगों के लिए आने जाने की सुविधा बिल्कुल खत्म हो जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगर सरकार तथा मैनेजमेंट ने किलोमीटर स्कीम तहत बसें चलाने की योजना बंद ना की तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...