Mogaपंजाबः दिन-दहाड़े Axis Bank के बाहर महिला से नोटों से भरा बैग...

पंजाबः दिन-दहाड़े Axis Bank के बाहर महिला से नोटों से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः लोकसभा चुनावों को लेकर भले ही पंजाब में पैरामिल्ट्री सहित भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है, लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला कस्बा बाघापुराना से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े बैंक के बाहर से महिला से नोटो से भरा बैग छीन कर लुटेरे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर आए लुटेरे मोगा कोट कपूरा रोड पर भरे बाजार में महिला से नोटों से भार बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला का कहना है कि लुटेरे वरना कार में सवार होकर आए थे।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

इस दौरान जब लुटेरों ने महिला से बैग छीना तो महिला ने काफी देर तक बहादुरी दिखाते हुए भाग कर लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

महिला ने मीडिया को बताया कि वह डेढ़ लाख रुपए एक्सिक्स बैंक में जमा करवा कर बाहर निकली थी। इस दौरान उसके बैग में करीब 5 लाख रूपए थे जो की में मोगा रोड पर किसी ज्वैलर को देने के लिए जा रही थी। इस दौरान बैंक के बाहर ही कुछ लुटेरे उसके पीछे लग गए और उसके हाथ से रुपयों का भरा बैग छीन कर कार में सवार होकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि उसने कार के दूसरे दरवाजे के अंदर घुसने की कोशिश की तो उसे धक्का मारकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...