Ludhianaपंजाबः तेजधार हथियारों से हमलाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी मालिक से नगदी छीनकर लुटेरे...

पंजाबः तेजधार हथियारों से हमलाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी मालिक से नगदी छीनकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन इलाका गुरु नानक एस्टेट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ट्रेडिंग करने वाले कारोबारी पर लुटेरों ने हमला कर नगदी छीन ली। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आया। वहीं से आटो में बैठ घर के नजदीक उतरा। इस दौरान घर से करीब 10 कदम दूरी पर बाइक सवार 2 बदमाश आए और उसके हाथ से नगदी वाला बैग छीन लिया।

उसने बदमाशों का मुकाबला किया तो उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसकी पत्नी को भी बदमाश धक्का देकर भाग गए। घायल युवक का नाम अरुण है। अरुण के हाथ और माथे पर काफी चोट आई है। घर के नजदीक ही अरुण का पिता बदमाशों का विरोध करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी धमकाया। घायल अवस्था में अरुण को लोगों की मदद से एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए अरुण के भाई अक्षय ने कहा कि उसका भाई दिल्ली से पत्नी रितिका के साथ स्टेशन से तड़के घर आ रहा था।

रेलवे स्टेशन के बाहर से उन लोगों ने आटो किराए पर लिया। आटो चालक ने जैसे ही उन्हें घर से करीब 10 कदम पीछे उतारा उसी समय बाइक पर दो बदमाश उसके भाई से मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया जिसमें करीब 20 हजार की नकदी थी। लुटेरों की इस वारदात के बाद इलाके में काफी सहम है। उधर, इस मामले में थाना टिब्बा के SHO हरजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश के लग रहा है। वह इस मामले में जांच कर रहे है। ये हमला कालोनी के अंदर हुआ है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी भी पुलिस चैक कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...