Himachalपंजाबः दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख लूटकर लुटेरे...

पंजाबः दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख लूटकर लुटेरे हुए फरार, चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला गांव सैदपुरा से सामने आया है। जहां सोमवार दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूट लिए। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की। 

पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूर लुटेरों पर तानी तो उन्होंने उसकी बंदूक छीन ली और कैश छीनकर बंदूक फेंककर भाग निकले। एसएसपी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्टमाजरा के पास भारत पेट्रोल पंप से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...