Ludhianaपंजाब : लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

पंजाब : लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  पंजाब में नशे और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी और लूट की घटनाओँ को अंजाम देते है। चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात एक युवक काम से वापस घर आ रहा था कि लुटेरों ने उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया। युवक द्वारा जब विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर तड़पता रहा। युवक ने लोगों को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया और परिवार को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे पिता ने गंभीर अवस्था में बेटे को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक के पेट की नसें कट गई। जिस कारण उसकी हालत गंभीर बन गई। उसे डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

घायल युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का नाम अश्वनी है। वह रुद्रा कालोनी के रहने वाले है। बेटा लेबर का काम करता है। रुद्रा कालोनी में रात के समय कच्चे रास्ते से घर आ रहा था। उसे बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। बेटे को गालियां देकर लुटेरों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। अश्वनी ने जब उनका विरोध किया एक युवक ने उसके पेट में खंजर उतार दिया। पिता मुताबिक उनका बेटा सड़क पर चिल्लाता हुआ तड़पने लगा। किसी राहगीर के मोबाइल से उसने फोन कर उन्हें सूचित किया। घटना स्थल पर करीब 1 घंटे तक एम्बुलेंस भी नहीं आई। देरी से पहुंची एम्बुलेंस में ही वह बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आए। बेटे का काफी खून बह चुका है। उसके पेट की नसें कट गई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...