LudhianaPunjab: लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल, बाइक के साथ डेढ़ किलोमीटर...

Punjab: लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल, बाइक के साथ डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बीती रात ताजपुर रोड स्थित अमृत धर्म कंडा के पास फैक्ट्री से छुट्टी कर घर वापस लौट रहे एक वर्कर से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया। बहादुरी दिखाते वर्कर ने लुटेरों के मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया। अचानक युवक का कड़ा बाइक में फंस गया। जिस कारण लुटेरे उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गए। करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जाकर जैसे ही लुटेरों का बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराया तो युवक नीचे गिरा। बाइक सवार झपटमार आगे जाकर एक कार से टकरा कर घायल हो जमीन पर गिर गए।राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ कर थाना डिवीजन 7 की पुलिस के हवाले किया।

वही घायल फैक्ट्री वर्कर को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आशु ने बताया कि वह भोला कॉलोनी में रहता है। देर शाम फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार दो युवकों ने उससे पीछे से आकर मोबाइल फोन झपट लिया। उसके हाथ में कड़ा डाला हुआ था जो बाइक में फंस गया और बाइक सवार उसे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक अपने साथ घसीटते हुए ले गए।

मामले में सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि घायल फैक्ट्री वर्कर व दोनों झपटमारों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां घायल के गंभीर चोटें होने के चलते उसे भर्ती करवाया गया है। दोनों झपटमार नशे में है। अभी उनकी पहचान नहीं हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...