Ludhianaपंजाबः रेलवे लाइन पर हथियार के बल पर लूटने आए लुटेरों को...

पंजाबः रेलवे लाइन पर हथियार के बल पर लूटने आए लुटेरों को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रेलवे लाइन पर खरीदारी कर घर लौट रहे व्यक्ति को 2 बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान पीड़ितों ने शोर लुटेरों को काबू करने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर सुनकर कुछ दूरी पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिसके बाद खंभे से बांधकर उनकी खूब धुनाई की। लोगों ने बदमाशों से लूटी रकम निकलवाने के साथ-साथ हथियार भी बरामद किए। वहीं लूट का शिकार हुए अंगराज ने बताया कि वह बच्चों के लिए कपड़े खरीदकर ग्यासपुरा घर जा रहा था।

रेलवे फाटक बंद था, इसलिए वह रेलवे लाइन के साथ-साथ जाने लगा। कुछ दूरी पर उसे 2 बदमाशों ने घेर लिया। एक लुटेरे ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार दात रख दिया। उसका साथी तालाशी लेने लगा। बदमाशों ने जेब से करीब 4 हजार 300 रुपए निकाल लिए और उसे धक्का देकर फरार हो गए। अंगराज ने बताया कि वह दोनों बदमाशों का पीछा कर शोर मचाने लगा। आरती स्टील पर कुछ दूरी पर मजदूरों की मंडी लगती है। वहां बैठे मजदूरों ने शोर शराबा सुना तो उन लोगों ने भागते लुटेरों को पकड़ लिया। बदमाशों ने लोगों पर भी तेजधार हथियार से वार करना चाहा लेकिन वह नाकामयाब रहे। लोगों ने दबोच खंभे से दोनों को बांध दिया।

लोगों के मुताबिक थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया गया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। लोगों से हुई छित्तर परेड के बाद बदमाशों ने अपना नाम राहुल और रोबिन बताया। दोनों ही नशे का सेवन करते है। बदमाशों ने बताया कि वह अक्सर राह जाते अकेले मजदूरों से लूटपाट करते है। आज भी वह नशा खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण प्रवासी को लूटने आए थे। जिसके बाद लोगों ने लुटेरों को काफी समय बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...