Phagwaraपंजाब : SGPC चुनाव को लेकर वोटर सूची तैयार करने का शेड्यूल...

पंजाब : SGPC चुनाव को लेकर वोटर सूची तैयार करने का शेड्यूल हुआ जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के आगामी आम चुनाव कराने की प्रक्रिया के संबंध में गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त शेड्यूल के अनुसार वोटरों की रजिस्ट्रेशन 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जो 15 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा।  कपूरथला के डीसी करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में आवेदकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटीज नियुक्त की गई हैं।

कपूरथला डीसी ने कहा कि बोर्ड चुनाव क्षेत्र 84-फगवाड़ा के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट फगवाड़ा को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र 85- कपूरथला के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट कपूरथला और 86- भुलत्थ के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट भुलत्थ को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रिवाइजिंग अथॉरिटी के साथ बोर्ड के निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता सूची की तैयारी के संबंध में DC करनैल सिंह ने कहा कि समूह रिवाइजिंग अथॉरिटी को निर्देश दिया गया है कि सिख गुरुद्वारा बोर्ड रूल्ज 1959 रूल 3 के तहत उन्हीं आवेदकों से फॉर्म प्राप्त किया जाए जो निर्देशानुसार फॉर्म नंबर 1 (केसधारी सिखों के लिए) सभी शर्तों को पूरा करते हों । डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि फॉर्म नंबर 1 (केसधारी सिख के लिए) जिला प्रशासन की वेबसाइट kapurthala@gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

DC ने कहा कि फॉर्म नंबर 1 प्राप्त करते समय यह ध्यान रखें कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम न हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के लिए नियुक्त कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश है कि फॉर्म आवेदक से व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किये जाएं। फॉर्म बंडलों में न लिए जाएं। रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट के संबंध में DC ने कहा कि इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय कपूरथला को सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भेजी जाए। ताकि कंपाइल रिपोर्ट गुरुद्वारा चुनाव आयोग को भेजी जा सके। चुनाव आयोग से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 15 नवंबर तक मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन, 16 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक केंद्रों पर सूचियों की तैयारी, दावे और आपत्तियां के संबंध में नोटिस होंगे। इसी प्रकार दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख

26 दिसंबर 2023 होगी। इन दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2024 होगी। जिसके बाद 15 जनवरी 2024 को सप्लीमेंट्री सूची तैयार की जायेगी और अंतिम प्रकाशन 16 जनवरी 2024 को की जायेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...