Himachalपंजाबः 1.16 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में स्कूल का लेक्चरर...

पंजाबः 1.16 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में स्कूल का लेक्चरर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एसएएस नगर जिले के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लालड़ू में तैनात लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल को पी. रंजन निवासी नानक नगरी अबोहर (फाजिल्का) से 1.16 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह राशि विभिन्न तारीखों पर शिकायतकत्र्ता से हासिल की गई। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी. रंजन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी जो सरकारी अध्यापक है, फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुसूवाल में तैनात थी। यह स्कूल उनके घर से लगभग 180 किलोमीटर दूर था।

उमेश कुमार ने उसकी पत्नी की घर के नजदीक तबादला करवाने के लिए उससे संपर्क किया था। वह (शिकायतकर्ता) 26 अक्तूबर 2021 को उक्त लैक्चरर को श्री मुक्तसर साहिब में मिला और आरोपी लैक्चरर ने तबादला करवाने के बदले उसके पास से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने शिकायतकत्र्ता से अलग-अलग तारीखों पर रिश्वत के तौर पर 1.16 लाख रुपए लिए और फिर रिश्वत की बाकी रकम की मांग करनी शुरू कर दी, लेकिन शिकायतकत्र्ता द्वारा रिश्वत की बाकी रकम न देने के कारण उसकी पत्नी की तबादला न हो सका।

शिकायतकर्ता ने कहा कि पंजाब शिक्षा विभाग ने 10 जून 2022 को ऑनलाइन तबादलों के लिए पोर्टल खोला था और वहां अप्लाई करने के आधार पर उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी का तबादला सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल भीटीवाला तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में हो गया था। उसने 16 जून 2022 को ड्यूटी ज्वाइन कर ली लेकिन आरोपी लैक्चरर ने रिश्वत की बाकी रकम के लिए उनको परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने विजीलैंस को शिकायत कर दी। विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज में दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...