Sangrurपंजाबः मां की आंखों के सामने डेढ़ साल के मासूम को कुचलकर...

पंजाबः मां की आंखों के सामने डेढ़ साल के मासूम को कुचलकर गई स्कूल वैन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

समरालाः गांव पवात में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां मां की आंखों के सामने डेढ़ वर्षीय बच्चे की स्कूल बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई है। इस दौरान मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, पवात में महिला नर्सरी में पढ़ते अपने बड़े बेटे को स्कूल वैन से लेने घर से बाहर आई थी। महिला के साथ उसका डेढ़ वर्ष का बेटा मनजोत भी बाहर आ गया, जब वैन आई तो महिला बड़े बच्चे को वैन से उतारने में लग गई। इसी बीच मनजोत वैन के पिछले टायर के पास चला गया। बच्चे के वैन से उतरते ही ड्राइवर ने एकदम वैन चला दी और पिछला टायर मनजोत सिंह के ऊपर से निकल गया जिसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक बच्चे के चाचा संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि हादसा वैन ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। ड्राइवर ने बिना देखे वैन चला दी। उन्होंने बताया कि मनजोत का पिता दुबई में काम करने गया हुआ है। जैसे ही वहां उसे बेटे की मौत की खबर मिली तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में स्कूल वैन के ड्राइवर और अटेंडेंट दोनों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि अटेंडेंट वैन से नीचे भी नहीं उतरा। मां ने ही अपने बड़े बच्चे को वैन से उतारा। अटेंडेंट ने इसके बाद भी नहीं देखा कि वैन के आसपास कोई है या नहीं। वहीं ड्राइवर ने भी शीशे से देखना जरूरी नहीं समझा। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया। वहीं लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने क्विक एक्शन करते हुए स्कूल वैन को जब्त कर लिया। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...