पंजाबः 20 जुलाई तक धारा 144 लागू, आदेश जारी

होशियारपुरः जिले में डीसी कोमल मित्तल ने धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 जुलाई तक लागू रहेंगे। इस दौरान डीसी कोमल ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार 4 जुलाई से 15 जुलाई तक 8वीं के री-अपीयर एग्जाम हैं। इसके चलते जिले में एग्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार और अन्य व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द एकत्रित हो जाते हैं, जिसके कारण अप्रिय घटना होने की शंका बनी रहती है और परीक्षा की पवित्रता भी भंग होती है। इसलिए धारा 144 लागू रहेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग किया गया है। ऐसे में 20 जुलाई तक जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...