Tarn Taranपंजाबः इस इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चैकिंग,...

पंजाबः इस इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चैकिंग, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट/अनमोलः मौसम बदलने के साथ ही सर्दी का आगमन हो चुका है। वहीं घना कोहरा पढ़ने के चलते अति संवेदनशील हलके में सुरक्षा एजेंसियों की ड्यूटी सख्त हो जाती है। खासकर पठानकोट में जो कि अति संवेदनशील जिला है। जिसके एक साथ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद व दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की सीमा लगती है। जिसके चलते जहां बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी जम्मू कश्मीर से आने वाले अंदरूनी रास्तों पर नाकाबंदी सख्त कर दी गई है।

यही नहीं सैकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर भी पुलिस की ओर से कोहरे के दिनों में चौकसी बढ़ा दी जाती है। इस दौरान प्रत्येक गाड़ी की रोककर चैकिंग की जा रही है। जिला पठानकोट में दाखिल होने वाला एकमात्र रास्ता रावी दरिया पर बने कथलोर व माधोपुर पुल जिसके साथ जम्मू कश्मीर के कई अंदरूनी रास्ते लगते हैं पर पुलिस की ओर से रात दिन गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पठानकोट के एसएसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम और कोहरा बढ़ने के कारण पुलिस की ड्यूटी ज्यादा सख्त हो जाती है।

जिसके चलते जम्मू कश्मीर वह भारत पाक सीमा से सटे इलाकों पर पुलिस की पैनी निगाह है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके इलावा पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। इन दिनों में पुलिस फोर्स को बढ़ाने का भी काम किया जाता है ताकि सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके और किसी तरह का कोई भी शरारती आंसर इन रास्तों का इस्तेमाल करते हुए पठानकोट के रास्ते पंजाब में दाखिल ना हो सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...