संगरूरः जिला बरनाला के गांव मल्लियां में मोगा-अमृतसर हाईवे पर कोहरे के कारण निर्माणाधीन टोल प्लाजा कई लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। वहीं आज सुबह-सुबह कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 703 पर टोल प्लाजा कंपनी द्वारा बनाये गये आरजी रैंप के कारण दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये। बताया जा रहा हैकि इस हादस में अभी तक जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।
