Baddiपंजाबः शर्मसार! निजी स्कूल में LKG के बच्चे को किया थर्ड डिग्री...

पंजाबः शर्मसार! निजी स्कूल में LKG के बच्चे को किया थर्ड डिग्री टॉर्चर, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लुधियाना में मुस्लिम कालोनी स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे (छात्र) को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। बच्चे पर आरोप था कि उसने अपने सहपाठी को पेंसिल मारी थी। इसके बाद बच्चे पर दो दिन तक स्टाफ ने जुल्म ढ़हाया। स्कूल प्रिंसिपल ने दो छात्रों से LKG में पढ़ रहे बच्चे के हाथ और पांव पकड़वा और फिर उसके पैरों पर डंडे बरसाए गए। इस दौरान बच्चा रहम के लिए चिल्लता रहा। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे के साथ 2 दिन इसी तरह से मारपीट हुई है।

स्कूल के ही किसी बच्चे ने इसकी वीडियो बना ली। बच्चा घर आया तो उसके पांव के तलवे लाल थे, वह चल भी नहीं पा रहा था। उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। परिजनों का कहना है कि वे पुलिस को शिकायत देंगे। बाल विकास स्कूल में LKG में पढ़ रहे छात्र की माता साहिलुना खातून ने कहा कि उनका बेटा जब घर आया तो उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। बच्चे के पैरों के तलवे इतनी बुरी तरह से लाल हो गए है कि उससे अच्छे से चला भी नहीं जा रहा। साहिलुना ने कहा कि बेटे मुर्तजा ​​​को जब मारा तो वह चिल्लाया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रिसिंपल ने दो दिन उससे मारपीट की। थाना मोती नगर में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे।

स्कूल के प्रिंसिपल श्रीभगवान ने कहा कि बच्चे ने किसी अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे। छात्र को कई बार समझाया है कि वह शरारत न करें। पेंसिल यदि किसी बच्चे के नाजुक जगह पर लग जाती तो मामला बिगड़ सकता है। प्रिंसिपल श्रीभगवान ने कहा कि बच्चे के परिजन पहले भी कई बार उन्हें कह चुके है कि वह चैनी-खैनी का सेवन करता है। उसकी इस आदत को हटाए। इसके लिए यदि कभी पिटाई करनी पड़े तो कर सकते हैं। प्रिंसिपल के मुताबिक उन्होंने इतने जोर से डंडे नहीं मारे, जितना परिवार मुद्दा बना रहा है। छात्र को जब डांट रहे थे तो वह जमीन पर लेट गया। इसी कारण दो छात्रों की मदद से उसे पकड़ा गया और उसे सजा दी। प्रिंसिपल के मुताबिक उनके लिए यह बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह है। उन्होंने उसे किसी गलत मानसिकता के चलते नहीं मारा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...