Phagwaraपंजाबः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चले तेजधार हथियार, युवक की...

पंजाबः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चले तेजधार हथियार, युवक की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड के बाहर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात गांव तलवंडी महिमा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें राज कुमार पुत्र जवाला राम को सिर में चोटें आईं और उसका बेटा जसप्रीत सिंह अपने पिता के पास सिविल अस्पताल कपूरथला आया। इमरजेंसी वार्ड में मरहम-पट्टी होनी थी इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जसप्रीत सिंह पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह इमरजेंसी वार्ड के बाहर कार में बैठे थे।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उनकी गर्दन, सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी अर्बन स्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस कर्मियों ने बताय कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, राजनीतिक नेता और आम लोग पुलिस प्रशासन से मांग करते रहे हैं कि सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात की जाए। आरोप है कि अगर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर पुलिस तैनात होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...