Chandigarhपंजाबः कांग्रेस को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो...

पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकता है शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर मनीष तिवारी का नाम घोषित किया गया। उसी दिन से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दूरी बना ली और उसके बाद रोजाना कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वही मंगलवार को नगर निगम चुनाव की वार्ड नंबर 9 के प्रत्याशी ओम प्रकाश सैनी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने एक बयान जारी किया है कि भाजपा चंडीगढ़ में बेहद घबराई हुई है और मुद्दों से दूर है, क्योंकि शहर के मुद्दों को हल करने में पिछले दस वर्षों में अपनी निराशाजनक विफलता के लिए भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।

भाजपा स्वयंभू और फर्जी लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ता/नेता के रूप में पेश करके भाजपा में शामिल कर रही है। इसलिए रोजाना होने वाली ये मनगढ़ंत शमूलियतें पूरी तरह से हास्यास्पद हैं और हम इनके दावों को सिरे से खारिज करते हैं। लक्की ने कहा कि यहां-वहां से लोगों को उठा लेने से जमीनी हालात नहीं बदलने वाले हैं। भाजपा अपने सभा स्थलों को भरने और नारे लगाने के लिए लोगों को किराये पर ले रही है।

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस को तो हर बार झूठी कहानी बनाने की आदत है। जो लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देखकर शामिल हो रहे हैं क्योंकि देश आज तरक्की कर रहा है। भ्रष्टाचारी जेल के अंदर जा रहे हैं इसलिए जहां भी वह जा रहे हैं अपने किए पिछले काम पर वोट मांग रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...