पंजाबः बेटे ने चचेरे भाइयों संग मिलकर बाप पर तेजधार हथियार से किया हमला

अबोहरः गांव सप्पांवाली के अंतर्गत आती ढाणी कालूराम निवासी व्यक्ति पर बेटे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बेटे ने चचेरे भाइयों सहित मिलकर बाप हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हुआ बाप किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और वहां पर गांव के लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।उपचाराधीन 50 वर्षीय राम गोपाल पुत्र मनफूल ने बताया कि आज दोपहर वह घर पर बैठा था।

उसने अपने बेटे महेंद्र से अपने घुटनों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए रुपए मांगे थे। इस दौरान बेटा रुपए देने की बजाय अपने चाचा के लड़कों को बुलाकर ले आया। बेटे व भतीजों ने उस पर गंडासी व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर वहां से भागा। हालांकि उसके बेटों ने पीछा किया, लेकिन वह वहां से भाग निकला। रास्ते में गांव का ही वेद प्रकाश स्कूटी पर जा रहा था, जिसने उसे लहूलुहान हालत में देखकर पूछताछ की। इसी दौरान वह ट्रैक्टर पर ही बेहोश हो गया। वेद प्रकाश ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।

जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। इधर, अस्पताल में राम गोपाल ने बताया कि उसके पास कुल 13 किले जमीन थी, जिसमें से 6 किले जमीन पहले ही उसने अपने बेटे को दे दी थी। अब कुछ दिन पहले उसके बेटे ने जबरन फिर से उसके पास मौजूद बाकी की जमीन हड़प ली। जिस कारण वह पैसे पैसे का मोहताज हो गया। आज उसने बेटे से इलाज के लिए रुपए मांगे तो उसने कातिलाना हमला कर घायल कर दिया।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...