पंजाब: तेज रफ्तार बस ने 2 कार और मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

अमृतसर: बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) लेन के ओवर ब्रिज पर निजी कम्पनी की तेज रफ्तार बस ने तीन व्यक्तियों और दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी गई। जिसमे बीआरटीएस कंपनी के एक सुरक्षाकर्मी सहित दो मोटरसाइकिल सवार गायल ही गए जिनको इलाज के लिए अलग अलग निजी आसोतलो में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। लोगों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से गुरदासपुर के लिए निकली रोबिन बस सर्विस की बस PB02CC9618 ने बटाला रोड पर बने एलिवेटेड रोड से उतरते समय वेरका बाइपास के पास दो कारों को टक्कर मार दी। बस इतनी तेज गति में थी कि उसकी ब्रेक ही नहीं लगी और दो कारों को घसीटते हुए साथ ले गई। इतना ही नहीं, BRTS एलिवेटेड रोड के साइड पर रखे हुए 250 किलोग्राम के कंक्रीट ब्लॉक्स को भी अपने साथ 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक की दोनों टांगें टूट गई।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...