Breaking NewsPunjab News : तेज रफ्तार कार भट्ठे से टकराई, व्यक्ति की मौत,...

Punjab News : तेज रफ्तार कार भट्ठे से टकराई, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर : बीती रात गांव रामपुर बिल्ड़ो के नजदीक भट्ठे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान अमृतपाल पाल (26) पुत्र मास्टर राज कुमार निवासी गांव डोगरपुर के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल बीती रात गांव हाजीपुर से गाड़ी में सवार होकर जागो से वापिस गांव डोगरपुर जा रहा था।

जब वह गांव रामपुर बिल्लो के भट्ठे के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी तेज गति के कारण भट्ठे से टकराकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी की छत उड़ गई और युवक को कड़ी मुश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल 8 दिन पहले छुट्टियों पर इटली से गांव आया था और अब कनाडा जा रहा था। अमृतपाल की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी और अब इलाके में शोक की लहर है।

इस मामले में थाना गढ़शंकर से एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि रात 11 बजे के करीब रामपुर बिल्ड़ो से सरपंच का फोन आया कि भट्ठे के पास गाड़ी पलट गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इस हादसे में अमृतपाल पाल पुत्र मास्टर राज कुमार निवासी गांव डोगरपुर की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है और अब उचित कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...