Mogaपंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने 5 को रौंदा, 3 की मौ+त,...

पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने 5 को रौंदा, 3 की मौ+त, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः समालसर कस्बे में बस स्टैंड के पास पिकअप गाड़ी ने सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मोगा से कोटकपूरा की तरफ जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक बस को ओवरटेक कर रहा था और उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान एक महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया है। सभी मृतक समालसर निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय मोगा कोटकपूरा रोड पर स्थित कस्बा समालसर (मोगा) के मुख्य बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार से आई थी औैर उसने ई रिक्शा को टक्कर मारने के साथ कई लोगों को चपेट में ले लिया, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।

ई रिक्शा को चेतन सिंह चानना (55) निवासी समालसर चला रहा था जबकि घर का राशन लेकर जा रहे रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह, उनकी पत्नी जसपाल कौर और सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ई-रिक्शा में अपने घर की तरफ जा रहे थे, हादसे के बाद चालक वेतन सिंह समेत सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसपाल कौर का सिर धड़ से अलग हो गया था। नाहर सिंह, सुरजीत सिंह, चेतन सिंह औैर जसपाल कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत सिंह, चेतन सिंह और महिला जसपाल कौर को मृत घोषित कर दिया। घायल पूर्व पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे समालसर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह बराड़ और बाघा पुराना डीएसपी दलबीर सिंह ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...