Himachalपंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5...

पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः फेज 9-10 के लाइट प्वाइंट पर देर रात 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को टक्कर मारी। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। ग़नीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शराब के नशे में था और वह तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार चला रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने रेड लाइट जंप कर एक बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। बोलेरो में 5 लोग सवार थे और सभी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो एक बोर्ड को तोड़ती हुई आगे दीवार के साथ जा लगी। वहीं स्विफ्ट कार का बोनेट भी टूट गया। स्विफ्ट चालक डॉक्टर मौके पर क्षतिग्रस्त कार छोड़ भाग गया। स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। कार में से एक स्टेथोस्कोप मिला है और पहचान पत्र भी मिला है जिससे पता चला है कि कार चालक डॉक्टर है। 

जानकारी के मुताबिक कार में शराब की बोतल भी मिली है। वहीं कार में से डॉक्टरी की किताबें भी मिली हैं। कार और इसका सारा सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कार चालक होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता है। उसका पहचान पत्र भी कार से मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना में बेलेरो कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। वहीं चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार भी आगे से टूट गई है। उस पर लर्निंग का ‘L’ साइन लिखा हुआ है। बोलेरो कार सवार सेक्टर 47, चंडीगढ़ निवासी गुरजोत सिंह सिद्धू के नाक और आंख के ऊपर चोटें आई हैं।

वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। उसने बताया कि वह बोलेरो में सेक्टर 66 की तरफ से आ रहा था। वहीं कार चालक फेज 11 की मार्किट की तरफ से आ रहा था। गुरजोत के मुताबिक स्विफ्ट कार चालक ने काफी शराब पी हुई थी। वहीं उसकी कार की रफ्तार भी काफी ज्यादा थी जो 100 से ऊपर थी। उसने रेड लाइट जंप कर उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी। गुरजोत ने कहा कि उसके साथ बोलेरो में 4 और युवक थे। सभी के चोटें आई हैं। गुरजोत ने कहा कि गाड़ी के नीचे उनका एक दोस्त दब गया था जिसे उन्होंने मिल कर निकाला। इतने में कार चालक मौके पर कार को छोड़ भाग गया। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...