LudhianaPunjab: तेज रफ्तार XUV कार चालक की बाइक से टक्कर, 10 फीट...

Punjab: तेज रफ्तार XUV कार चालक की बाइक से टक्कर, 10 फीट दूर गिरे तीन युवक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः ताजपुर रोड पर XUV कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि एसयूवी कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि घटना में तीनों युवक करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला।वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हर्ष ने कहा कि बर्थ डे पार्टी से अपने दो दोस्तों के साथ घर जा रहा था। अचानक ताजपुर रोड कट पर वह जब मुड़ने लगा तो एकदम से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावक था कि उसे कुछ पता नहीं चला। वह बेसुध हो गया। उसके साथ को दो युवकों को मामूली चोटें आई। उसे लोगों की मदद से डाक्टर के ले जाया गया। हर्ष ने कहा कि उसके सिर और माथे पर चोट लगी है। कार चालक की शिकायत लिखवाने वह थाना डिवीजन नंबर 7 में गए लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे कहा कि वह खुद घटना स्थल की वीडियो ढूंढ कर लाए और कार का नंबर पता करे। हर्ष ने कहा कि उसने सीसीटीवी अपने लेवल पर ढूंढी है। अब कार चालक का नंबर पुलिस को ट्रेस करना है। इस मामले में मीडिया से ASI सुखविंदर सिंह ने कहा कि कार चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है। पीड़ित हर्ष ने कहा कि 32 सैक्टर से बर्थडे पार्टी से आ रहे थे वापिस, बेहोश हो गया था। कार सवार भाग गया। कार के आगे बाइक फस गया था इस कारण उसे कार बेक करनी पड़ी और फिर गाड़ी दौड़ाकर भाग गया। रांग साइड से भगा कर गया है। पुलिस थाने का चक्कर लगवा रही है। वीडियो भी खुद निकलवाई है। पुलिस कह रही है कि गाड़ी का नंबर खुद खोज कर दो। लोगों ने गाड़ी पर मुक्के मार कर रोकने की भी कोशिश की।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...