Baddiपंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर...

पंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां अस्पताल में आवारा कुत्तो ने 5 वर्षीय बच्चे पर 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। ये देख आसपास के लोग बच्चे के पास पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्चे की पीठ पर पंजे मार दिए थे। बच्चे के पिता विमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है, ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। शनिवार को वह 5 वर्षीय बेटे आयुष के साथ खाना लेकर जच्चा-बच्चा अस्पताल की ओर जा रहा था।

बच्चा धीरे चल रहा था, जिस कारण वह कुछ कदम पीछा था। इतने में करीब 8 से 10 कुत्तों ने आयुष पर हमला कर दिया। विमलेश ने बताया कि अस्पताल की पार्क में भी कुत्ते घूमते हैं। पार्क में मरीज के रिश्तेदार तक नहीं बैठ सकते। कई लोगों को ये कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के खौफ के कारण लोगों ने पार्क में बैठना ही बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन से यदि कोई शिकायत करता है तो वह नगर निगम के सिर भांडा फोड़ देते हैं।

अस्पताल में उपचार करवाने आए नितिन ने कहा कि वह अक्सर सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं। करीब 1 सप्ताह में 4 से 5 केस अस्पताल में घूमते कुत्तों के काटने के यहां आते हैं। सेहत प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पंजाब सरकार कुत्तों के लिए गौशाला की तर्ज पर डॉग पौंड बनाए। अस्पताल की SMO मनदीप कौर ने कहा कि नगर निगम को लिखा गया है कि इन कुत्तों का ऑपरेशन करवाएं। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। लोगों को आए दिन ये काट रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...