Baddiपंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई...

पंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में Universal Convent International School स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से 6 दिन पहले छलांग लगा दी। छात्रा की कमर और रीढ़ की हड्‌डी फ्रैक्चर हो गई। छात्रा सोनिया (काल्पनिक) के परिजनों ने समाज सेवी और इलाका निवासियों की मदद से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। समाज सेवकों का कहना है कि छात्रा के परिजन शिकायत लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने बताया था कि करीब 6 दिन पहले छात्रा को स्कूल प्रशासन द्वारा माथे और बाजू पर चोर लिख घुमाया गया था।

इससे छात्रा मानसिक रूप से दबाव में आ गई। उसने टेंशन में आकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगी दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने छात्रा के उपचार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए परिवार को दिए, लेकिन उसके बाद उन्होंने छात्रा की सुध नहीं ली। धरने में समाज सेवक गुरप्रीत और लक्की कपूर पहुंचे। वहीं थाना डाबा की पुलिस को भी सूचित किया गया। धरनाकारियों ने बताया कि छात्रा के पिता को स्कूल प्रशासन धमकियां दे रहा है। उन्होंने छात्रा के पिता से खाली कागज पर भी हस्ताक्षर करवाए हैं। 

स्कूल प्रशासन द्वारा इस तरह से बच्चों के साथ व्यवहार करना गलत है। शिक्षा विभाग को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उधर, इस मामले में यह भी चर्चा है कि स्कूल प्रशासन और छात्रा के परिवार के बीच राजीनामे की बात चल रही है, लेकिन अभी इस मामले में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल छात्रा का गिल नहर नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की बात की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...