Himachalपंजाबः हाजिरी पूरी ना करने पर छात्रों ने डंडों से किया प्रोफेसर...

पंजाबः हाजिरी पूरी ना करने पर छात्रों ने डंडों से किया प्रोफेसर पर हमला, तोड़े हाथ-पैर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः यूनिवर्सिटी में हाजिरी पूरी न करने पर 5-6 छात्रों ने मिलकर एक प्रोफेसर पर डंडों से हमला कर हाथ और पैर की हड्डी तोड़ डाली। असिस्टेंट प्रोफेसर इरशाद मलिक को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। यह मामला 17 मई की शाम 4:30 बजे का है। खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी छात्र पुनीत यादव और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पुनीत यादव और अरलिल को गिरफ्तार कर लिया है। ओमेगा सिटी खरड़ में रहने वाले प्रो. इरशाद मलिक पिछले 10 साल से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। इरशाद मलिक की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पुनीत यादव अपनी हाजिरी पूरी करवाने के लिए कई दिनों से दबाव डाल रहा था लेकिन प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी के नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया था। 

बीते 17 मई की शाम को इरशाद मलिक यूनिवर्सिटी से छुट्टी के बाद अपने साथी अमनप्रीत तांगड़ी के साथ उनकी कार से घर लौटे। ओमेगा सिटी के बाहर कार से उतरकर वह पैदल अपने फ्लैट की ओर बढ़ने लगे तभी 5-6 युवकों ने घेर लिया। इन युवकों ने अपने हाथों में डंडा ले रखा था और कपड़े से मुंह ढक रखा था। इन्होंने अचानक इरशाद मलिक पर हमला कर दिया। इनमें से एक हमलावर पुनीत यादव को इरशाद मलिक ने पहचान लिया। पुनीत यादव ने डंडे से इरशाद मलिक के सिर पर वार किया जिसे बचाने के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे कर दिया। हमले में इरशाद मलिक की बाएं हाथ और दाएं टांग की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटे आई हैं।

इसी बीच इरशाद मलिक ने जान बचाने के लिए शोर मचाया, जिसे सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की भीड़ जुटती देख युवक इरशाद मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल इरशाद मलिक को तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते प्राथमिक चिकित्सा के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...