Phagwaraपंजाबः पहली बार बिक्रम मजीठिया को लेकर सुखपाल खैहरा का आया बयान,...

पंजाबः पहली बार बिक्रम मजीठिया को लेकर सुखपाल खैहरा का आया बयान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भुलत्थ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली दल लीडर बिक्रम मजीठिया का धन्यवाद किया है। सुखपाल खैहरा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- बिक्रम मजीठिया का मेरे से कोई सरोकार नहीं, विरोधी पार्टी का है। बाहर आकर मीडिया में कहा- भगवंत मान जो ये जुर्म तुम कर रहे हो, सिर्फ इसलिए कि सुखपाल खैहरा खिलाफ बोलता है। बिक्रम मजीठिया ने कहा, खैहरे के साथ जुल्म हुआ है। इसके लिए मैं बिक्रम मजीठिया का शुक्रिया अदा करता हूं। वहीं, अब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी उन्हें जबरन फंसाने के आरोप लगाए हैं।

सुखपाल खैहरा ने कहा कि मैं शतप्रतिशत कहता हूं, जिस तरह से धक्का मेरे साथ किया, झूठा पर्चा मेरे पर किया, मैं समझता हूं बिक्रम के साथ भी वही हो रहा है। मैं क्लीनचिट नहीं दे रहा। पर मुझे पक्का विश्वास है। अब भगवंत का पूरा जोर लगा हुआ है कि मजीठिया को किसी तरह फंसा दिया जाए। अगर मजीठिया को ये पकड़ते हैं तो मैं उसके साथ डट कर खड़ा रहूंगा, मैं उसकी सपोर्ट करूंगा। खैहरा ने कहा कि कोई पॉलीटिकल लीडर नशों का व्यापारी नहीं है।

हमारे साथ हजारों लोग चलते हैं, जो फंस जाते हैं। उनकी तस्वीरें हमारे साथ हो सकती हैं, फोन हमें आ जाते हैं। उसके लिए हमें गुनाहगार बना देते हैं। सुखपाल खैहरा ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह झूठा पर्चा मेरे पर हुआ, वही मजीठिया के साथ भी हुआ। जबकि बिक्रम मजीठिया पर जो पर्चा दर्ज किया गया था, वे कांग्रेस की चन्नी सरकार के समय किया गया था। इसी मामले को लेकर अब भगवंत मान सरकार की जांच कमेटी बिक्रम मजीठिया को पटियाला बुला कर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...