Himachalपंजाब: स्कूल में टीचर ने छात्रों को मोबाइल लाने से किया था...

पंजाब: स्कूल में टीचर ने छात्रों को मोबाइल लाने से किया था मना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुस्साए छात्रों ने तलवारों से किया टीचर पर हमला 

फिरोजपुर: जिले के साथ लगते गांव शाह अबू बकर के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की महिला अध्यापक द्वारा स्कूल में कुछ विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता था और ऐसा करने पर महिला अध्यापक द्वारा इन विद्यार्थियों को रोका गया, जिसके चलते स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब महिला अध्यापक अपने घर वापस जाने लगी तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो विद्यार्थियों ने महिला अध्यापक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाने के बाद ही मोटरसाइकिल सवार विद्यार्थी की हाथ में पकड़ी हुई तलवार के साथ अध्यापक पर हमला कर फरार हो गए।

इसके बाद महिला अध्यापक पूरी तरह से घबरा गई और एक्टिवा भगाकर अपने घर पहुंची और उसने अपने पति को साथ लेकर इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। इस हमले में बाल-बाल बची महिला अध्यापक ने कहा के स्कूल में केवल एक ही पुरुष अध्यापक है बाकी सभी महिला अध्यापक है और इस तरह के हमले को देखते हुए वह अपने आप को सुरक्षित नहीं मानती। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस द्वारा इस मामले की जांच कर आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करनी चाहिए।

वही महिला अध्यापक की सहायता करने के लिए अध्यापक यूनियन पंजाब के कुछ अध्यापक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा और पीड़ित महिला अध्यापक द्वारा एक शिकायत पुलिस प्रशासन को दी गई है। आज पुलिस प्रशासन के लोग यहां स्कूल में जांच के लिए पहुंचे हैं हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वही स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमें इस मामले संबंधी शिकायत मिली है, जिसके ऊपर हम जांच कर रहे हैं। शिकायत में हमें बताया गया है कि पीड़ित महिला अध्यापक द्वारा कुछ विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोका गया था और उनको शक है कि उन विद्यार्थियों ने ही अध्यापक पर हमला किया है बाकी कार्रवाई जांच करने के बाद की की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...