पंजाबः वाहन की चपेट में आने से टीचर घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो 

अबोहरः गांव बकैनवाला निवासी और खुईयां सरवर के प्राईमरी स्कूल की अध्यापिका को आज सुबह सकूल जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल अबोहर लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज को अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया। घायल टीचर की पहचान 35 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मनजीत कौर आज सुबह अपनी एकिटवा पर सवार होकर खुईयां सरवर स्कूल के लिए डयूटी पर जा रही थी। इस दौरान जब वह सप्पांवाली के पास पहुंची तो पीछे से आए तेज गति अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद मनजीत कौर सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 ऐम्बूलेंस चालकों को दी।

जिन्होंंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।  दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर दीक्षी बबर ने बताया कि सड़क हादसे में मनजीत कौर की एक टांग टूट गई है। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैय़ जिस कारण प्राथमिक इलाज के बाद सीटी स्कैन व डॉक्टरी सलाह के लिए उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना खुईयां सरवर की पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...