Himachalपंजाब: जेल में टेस्टिंग से हुआ खुलासा, इस बीमारी से 217 कैदी...

पंजाब: जेल में टेस्टिंग से हुआ खुलासा, इस बीमारी से 217 कैदी हुए बीमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः नाभा की नई जिला जेल के बाद अब पटियाला की केंद्रीय जेल के 217 कैदी हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) के शिकार मिले हैं। पटियाला जेल में बड़े स्तर पर हुई टेस्टिंग में यह खुलासा हुआ है। जेल के एक आलाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित इन कैदियों के आगे के जरूरी टेस्ट कराए जाएंगे। इससे साफ हो पाएगा कि बीमारी का वायरस किस हद तक शरीर में फैला है। इसके तुरंत बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

गौरतलब है कि हाल ही में नाभा की नई जिला जेल में भी 800 कैदियों व हवालातियों की टेस्टिंग कराई गई थी। इसमें 148 कैदी हेपेटाइटिस-सी के मरीज मिले थे। अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली हाईप्रोफाइल पटियाला जेल में इस समय करीब 2500 कैदी व हवालाती बंद हैं। इनमें से 10 के करीब गैंगस्टर शामिल हैं। हाल ही में पंजाब की जेलों में कराई ड्रग स्क्रीनिंग मुहिम के दौरान बड़ी संख्या में कैदी व हवालाती नशे की बुरी लत के शिकार भी मिले हैं। 

डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस-सी फैलने का मुख्य कारण एक ही सिरिंज से नशा लेना है। हाल ही में पटियाला की नाभा स्थित नई जिला जेल में भी 800 कैदियों व हवालातियों की टेस्टिंग में 148 काला पीलिया के शिकार मिले थे। अब पटियाला केंद्रीय जेल में बंद कैदियों व हवालातियों में से 1500 की टेस्टिंग की गई है। इनमें 217 काला पीलिया से पीड़ित हैं। 

डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस-सी एक वायरस इंफेक्शन है। इससे लिवर से संबंधित बीमारी होती है। इससे कई बार लिवर को बहुत ही गंभीर नुकसान पहुंचता है। लिवर फेल या कैंसर भी हो सकता है। यह वायरस संक्रमित खून से फैलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...