पंजाबः फिल्मी अंदाज में आरोपियों ने किया व्यक्ति का कत्ल, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

फतेहगढ़ साहिबः लापता हुए व्यक्ति के कत्ल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है कि 4 करोड़ का बीमा हासिल करने के लिए फिल्मी अंदाज में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि सानीपुर निवासी जीवनदीप कौर का पति सुखजीत सिंह 19 जून को घर से शराब पीने के लिए ठेके पर गया था। इसके बाद सुखजीत वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सुखजीत सिंह की मोटरसाइकिल और चप्पलें पटियाला रोड पर नहर से बरामद हुई थीं। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन जब सुखजीत सिंह का मोबाइल फोन इसी जगह से एक किलोमीटर की दूरी पर जमीन में दबा हुआ मिला तो पुलिस का शक बढ़ गया।

पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। जांच में पता चला कि सुखजीत सिंह शराब पीने का आदी था। लेकिन वह अक्सर ठेके से शराब लाता और घर पर पीता था। सुखजीत की कुछ दिनों से सानीपुर के रामदास नगर निवासी गुरप्रीत सिंह से दोस्ती थी। गुरप्रीत सिंह अपने पैसे से सुखजीत को शराब पिलाता था। 19 जून को गुरप्रीत सिंह, उनकी पत्नी खुशदीप कौर और दोस्त सुखविंदर सिंह संघा को एक साथ देखा गया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 20 जून को गुरप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत होने का दावा करते हुए राजपुरा थाने में एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया था।

राजपुरा पुलिस को एक बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान खुशदीप कौर ने अपने पति गुरप्रीत सिंह के रूप में की। सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। कहानी में मोड़ तब आया जब गुरप्रीत सिंह जिंदा पाया गया। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी उपकरणों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। सामने आया कि गुरप्रीत सिंह जो हल्दी राम एंड कंपनी का थोक विक्रेता है, उसे व्यापार में घाटा हुआ। जिसके चलते गुरप्रीत सिंह कुछ महीनों से गलत योजनाएं बनाने लगा था।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...