Firozpurपंजाबः घर में घुसकर आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान पर हमलावरों ने...

पंजाबः घर में घुसकर आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिबः गांव नूरपुर किरपालके में आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप पार्टी के नेता लाडी किरपालके के घर में घुसकर हमलावारों ने गोलियां चलाईं। हालांकि इस हादसे में गनीमत यह रही कि ब्लॉक प्रधान को गोली नहीं लगी है, लेकिन मारपीट करने से वह घायल हो गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हमलावर अकाली दल से संबंधित बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती लाडी किरपालके ने बताया कि देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में ही था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन अपने कुछ साथियों को साथ लेकर थार गाड़ी पर आए और उसके घर के बाहर 2 गोलियां चलाई। इसके बाद हमलावर उसके घर में घुस आए और ललकारे मारने लगे और एक फायर फिर से किया। यह देख वह घबरा गया और हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लाडी किरपालके ने आरोप लगाया कि उसे घायल करने के बाद हमलावर डेढ़ घंटे तक उसके घर के बाहर थार गाड़ी पर हुल्लड़बाजी व फायरिंग करते रहे।

पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले और पुलिस ने आकर उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया। लाडी ने बताया कि गांव की सरपंच के बेटे ने 3 दिन पहले हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्होंने उस पर कातिलाना हमला किया है। उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कानून को हाथ में लेने का वह दोबारा न सोचें। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मामले में घायल के बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...