पंजाबः एक बार फिर High Court पहुंचा अमृतपाल सिंह और उनके साथियों का मामला

चंडीगढ़: वारिस पंजाब के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह और उनके साथियों का मामला एक बार फिर हाई कोर्ट पहुंच गया है। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने अमृतपाल सिंह, गुरुमीत बुकानवाला, कुलवंत रावके, भगवंत उर्फ ​​बाजेके और बसंत सिंह की याचिका पर सवाल उठाया है। हाई कोर्ट ने सवाल करते हुए कहा कि जब अमृतपाल को एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया तो इस गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका को कैसे वैध माना जा सकता है।

अमृतपाल सिंह और उनके साथियों का तर्क है कि वह इस मामले में शामिल नहीं थे। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई और याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी गलत है। अपनी याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ कार्यवाही रद्द करने और याचिकाकर्ताओं को रिहा करने की अपील की है। अब हाई कोर्ट ने इस याचिका की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी अवैध है जबकि एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो इस याचिका को कैसे वैध माना जा सकता है।

 23 अप्रैल 2023 को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा से हिरासत में लिया. चर्चा थी कि अमृतपाल सिंह ने खुद रोडे गांव के एक गुरुद्वारे में सरेंडर किया है। गिरफ्तारी से पहले गांव रोडे में बोलते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा था कि, ”यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्मस्थान है। हम उस जगह पर अपना काम बढ़ा रहे हैं और हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं।” एक महीने से क्या हो रहा है ये सबने देखा है।

अगर बात सिर्फ गिरफ्तारी की होती तो गिरफ्तारी के कई तरीके होते, हम सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की अदालत में हम दोषी साबित हो सकते हैं। सच्चे गुरु के दरबार में नहीं। एक महीने के बाद तय किया, हम इस धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जिन लोगों पर झूठे मुकदमे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी अंत नहीं बल्कि शुरुआत है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...